15 दिसंबर 2014 - 19:34
चेहलुम, अध्यात्म और जनता की एकता का प्रतीक।

ईरान ने पवित्र नगर कर्बला में इमाम हुसैन के चेहलुम के शोक समारोह के भव्य आयोजन की पृष्ठिभूमि तय्यार करने के लिए इराक़ी राष्ट्र, सरकार और वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व की सराहना की है।

ईरान ने पवित्र नगर कर्बला में इमाम हुसैन के चेहलुम के शोक समारोह के भव्य आयोजन की पृष्ठिभूमि तय्यार करने के लिए इराक़ी राष्ट्र, सरकार और वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व की सराहना की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने कर्बला में चेहलुम के भव्य आयोजन की ओर इशारा करते हुए कि जिसमें पैग़म्बरे इस्लाम के श्रद्धा रखने वाले सभी ईश्वरीय धर्मों और इस्लामी पंथों के लोगों ने बड़े स्तर पर भाग लिया, इस साल के चेहलुम को अध्यात्म और जनता की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने ईरानी श्रद्धालुओं की वापसी के संबंध में कहा ईरानी श्रद्धालुओं की सहूलत के साथ स्वदेश वापसी के लिए संबंधित तंत्र की निरंतर कोशिश जारी है।
ज्ञात रहे कि शनिवार को कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहुलम की शोक समारोह आयोजित हुआ जिसमें रेकॉर्ड 2 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कुछ समाचारिक सूत्रों ने यह संख्या 3 करोड़ के लगभग बतायी है।