आईएसआईएल के आतंकवादियों ने सीरिया में सार्वजनिक रूप से 6 लोगों के गले काट दिये।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने ईशनिंदा के आरोप में सीरिया के होम्स नगर के निकट चार लोगों की गला काटकर हत्या कर दी। सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि इन चार व्यक्तियों के अतिरिक्त व्याभिचार के आरोप में एक महिला और एक पुरूष की हत्या कर दी गई। इन दोनों की हत्या केन्द्री सीरिया में की गई। बताया जाता है कि इन सबके सार्वजनिक स्थल पर गले काटे गए।
सीरिया की मानवाधिकार संस्था ने मंगलवार को भी सूचना दी थी कि इस देश में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति का गला काट दिया गया।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल अपनी रूढ़ीवादी और हिंसक विचारधारा के आधार पर ही इस्लामी शिक्षाओं की व्याख्या करता है। यही कारण है कि अपने विरोधियों को भी आईएसआईएल, इस्लाम विरोधी बताकर उन्हें दंडित करता रहता है।
13 दिसंबर 2014 - 20:09
समाचार कोड: 658039
आईएसआईएल के आतंकवादियों ने सीरिया में सार्वजनिक रूप से 6 लोगों के गले काट दिये।