अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के शहर सामर्रा में सेना ने तकफीरी आतंकवादी गिरोह दाइश को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार इराकी सेना ने आज सामर्रा में विभिन्न क्षेत्रों से दाइश के ठिकानों पर हमला किया है। इराकी सेना ने दाइश के कब्जे से दो क्षेत्र स्वतंत्र करा लिए हैं। उधर ख़बर है कि इराकी सेना ने अंबार प्रांत में हैत शहर पर हमला करने के लिए दाइश की घेराबंदी को तोड़ दिया है जिसके बाद तकफीरी आतंकवादी गिरोह भागने पर मजबूर हो गए।
इस बीच इराकी रक्षामंत्री खालिद अलएबादी ने कहा कि सलाउद्दीन में चार सौ क़बीलों को हथियारों से लैस किया जाएगा और यह कबीले दाइश के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि सेना की पहल से मालूम होता है कि दाइश को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ज्ञात रहे कि तकफीरी आतंकवादी गिरोह दाइश को अमेरिका, सऊदी अरब, इस्राईल, तुर्की और कतर का समर्थन प्राप्त है।
13 दिसंबर 2014 - 19:23
समाचार कोड: 658011
इराक़ के शहर सामर्रा में सेना ने तकफीरी आतंकवादी गिरोह दाइश को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार इराकी सेना ने आज सामर्रा में विभिन्न क्षेत्रों से दाइश के ठिकानों पर हमला किया है। इराकी सेना ने दाइश के कब्जे से दो क्षेत्र स्वतंत्र करा लिए हैं।