ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी सेनेट द्वारा सीआईए की ओर से क्रूरतापूर्ण यातनाएं दिए जाने के संबंध में जारी की गई रिपोर्ट अमरीकी सुरक्षा व्यवस्था में हिंसा और चरमपंथ को दर्शाती है।
मरज़िया अफ़ख़म ने सीआईए द्वारा क्रूरतापूर्ण एवं पाश्विक यातनाएं दिए जाने के संबंध में सेनेट की रिपोर्ट के संदर्भ में कहा है कि अमरीकी सेनेट द्वारा सीआईए के हाथों संदिग्ध आरोपियों को भयानक एवं अमानवीय यातनाएं दिए जाने की देर से स्वीकारोक्ति, अमरीकी सुरक्षा व्यवस्था में मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन को साबित करती है। अफ़ख़म ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि अमरीकी सेनेट की रिपोर्ट में जिन अमानवीय एवं ग़ैर क़ानूनी बिंदुओं की ओर संकेत किया गया है उनका सिलसिला अभी जारी है और अमरीकी सरकार ने इसकी रोक थाम की कोई गारंटी नहीं दी है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने आगे कहा कि इन अमानवीय क़दमों का आदेश देने वालों और अपराधियों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर मुक़दमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि जिन लोगों को यातनाएं दी गई हैं उनमें से अधिकांश विदेशी हैं।
11 दिसंबर 2014 - 18:41
समाचार कोड: 657595