70 इथोपियन नागरिक उस समय डूब गए जब मानव तस्करों की एक नौका लाल सागर में डूब गई। मानव तस्कर लोगों को यमन ले जा रहे थे। यमन के एक अधिकारी ने बताया है कि रविवार को पश्चिमी यमन में एक नौका पर सवार 70 लोग अलमका बंदरगाह के निकट डूब गए जिनके मारे जाने की आशंका पाई जाती है। डूबने वालों का संबन्ध इथोपिया से था।
मानव तस्कर नौकाओं के माध्यम से अफ्रीकी पलायनकर्ताओं को यमन लाते हैं जो सऊदी अरब, ओमान और योरोप पहुंचने के उद्देश्य से पलायन करके यमन पहुंचना चाहते हैं। बताया जाता है कि मानव तस्कर जिस प्रकार की नौकाओं का प्रयोग करते हैं वे बहुत कमज़ोर होती हैं और उनकी स्थिति अच्छी नहीं होती। यही कारण है कि आए दिन इस प्रकार की नौकाओं के डूबने के समाचार सुनने को मिलते हैं।
8 दिसंबर 2014 - 18:33
समाचार कोड: 656857
70 इथोपियन नागरिक उस समय डूब गए जब मानव तस्करों की एक नौका लाल सागर में डूब गई।