ईरानी विशेषज्ञों ने एक युद्धक नौका बनाई है जो पानी पर तैरने के साथ हवा में भी उड़ सकती है।
इस नौका का नाम बावर-4 है, और यह एक सौ चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है। इस नौका से शत्रुओं की नौकाओं को घेरने और उसका पीछा करने के लिए लाभ उठाया जा सकता है। इस नौका की प्रदर्शनी कीश में होने वाली रक्षा और वायु उद्योग की प्रदर्शनी में की गयी थी। यह नौका, गश्ती, सैन्य अभ्यास और सैन्य अभियान के क्षेत्रों में अपार क्षमताएं रखती है, जिसने इसकी क्षमताओं को बेमिसाल बना दिया है।बावर-4 नौका इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदरान की नई पीढ़ी की नौका है, जिसे पूर्णरूप से ईरानी विशेषज्ञों ने बनाया है। इसकी डिज़ाइनिंग में डेल्टा रिवर्स का अनुसरण किया गया है और यह पानी की सतह से बहुत कम अर्थात एक से चार मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकती है। इससे पहले तक इस नौका में एक व्यक्ति बैठ सकता था किन्तु इस नवीन नौका में दो चालक और दो सहचालक बैठ सकते हैं। इस नौका में बहुत आधुनिक कैमरा लगा हुआ है जो 360 डिग्री तक घूम सकता है। इस कैमरे को नौका के किसी भी भाग में लगाया जा सकता है। यह नौका 150 से 180 मिनट तक निरंतर उड़ान भर सकती है।
7 दिसंबर 2014 - 18:43
समाचार कोड: 656652
ईरानी विशेषज्ञों ने एक युद्धक नौका बनाई है जो पानी पर तैरने के साथ हवा में भी उड़ सकती है।