7 दिसंबर 2014 - 06:00
 शाकाहारी स्वस्थ और माँसाहारी ख़ुश रहते हैं।

एक नए शोध में यह बात सामने आयी है कि सब्ज़ियां खाने वाले लोग स्वस्थ तो रह सकते हैं लेकिन गोश्त खाने वालों की तुलना में वे ज़्यादा ख़ुश नहीं रहते।

एक नए शोध में यह बात सामने आयी है कि सब्ज़ियां खाने वाले लोग स्वस्थ तो रह सकते हैं लेकिन गोश्त खाने वालों की तुलना में वे ज़्यादा ख़ुश नहीं रहते।
शोध के मुताबिक़ शाकाहारी लोगों में तम्बाकू और मादक पदार्थ के सेवन का रुझान कम होता है और वे मांसाहारी लोगों की तुलना में ज़्यादा सक्रिय रहते हैं। फिर भी इस बात की संभावना ज़्यादा रहती है कि शाकाहारी लोगों को विभिन्न मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़े जिनमें उन्हें हताशा और व्याकुलता जैसी स्थिति का सामना पड़ सकता है जबकि मांसाहारी लोग, शाकाहारियों के मुक़ाबले में ज़्यादा ख़ुश रहते हैं।