6 दिसंबर 2014 - 07:09
 सीरिया के दैर-अज़्ज़ोर जिले में घमासान की लड़ाई जारी है।

सीरिया के दैर-अज़्ज़ोर ज़िले में सीरियाई सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बीच घमासान की लड़ाई जारी है।

सीरिया के दैर-अज़्ज़ोर ज़िले में सीरियाई सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बीच घमासान की लड़ाई जारी है।
आईएसआईएल ने ज़िले में स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर क़ब्ज़ा करने के लिए व्यापक हमला कर दिया, जिसका सीरियाई सैनिकों ने मूंह तोड़ उत्तर देते हुए आतंकवादी गुट को भारी नुक़सान पहुंचाया है।
इस बीच आईएसआईएल ने क्षेत्र में अल-जफ़रा गांव पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है।
सैन्य हवाई अड्डे के आस पास के इलाक़े भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कि वे तेल से समृद्ध हैं। यही कारण हैं कि आतंकवादी गुट कई बार इसपर क़ब्ज़ा करने का नाकाम प्रयास कर चुके हैं।
याद रहे कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों ने दैर-अज़्ज़ोर ज़िले के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था, लेकिन सीरियाई सेना ने ज़िले के कई महत्वपूर्ण इलाक़ों को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।