अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी ने शहादत प्रेमी कार्यवाही में मीशूर ओदोमिम अवैध कालोनी के दो ज़ायोनियों को घायल कर दिया है।
ज़ायोनी समाचार पत्र सदीऊत अहारोनोत ने ज़ायोनी पुलिस के हवाले से लिखा है, “एक फ़िलिस्तीनी जवान ने बुधवार की रात दो ज़ायोनियों को चाक़ू से घायल कर दिया और इस्राइली पुलिस के एक अधिकारी ने भी इस फ़िलिस्तीनी के पैर पर गोली मारी।”
इस सूत्र के अनुसार यह घटना एक मशहूर शॉपिन्ग सेंटर में घटी।
शहादत प्रेमी कार्यवाही करने वाले इस फ़िलिस्तीनी की स्थिति के बारे में विरोधाभासी ख़बरें आ रही हैं। ज़ायोनी सेना के रेडियो के अनुसार यह फ़िलिस्तीनी जवान, एक ज़ायोनी गार्ड की गोली से शहीद हो गया जबकि दूसरे ज़ायोनी मीडिया सूत्रों ने इस फ़िलिस्तीनी जियाले के घायल होने की रिपोर्ट दी है। अभी तक किसी फ़िलिस्तीनी गुट ने इस शहादत प्रेमी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
हालिया दिनों में फ़िलिस्तीनी गुटों ने इस प्रकार की शहादत प्रेमी कार्यवाही की पुष्टि की है और इसे फ़िलिस्तीनियों और उनके पवित्र स्थलों पर ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों का जवाब कहा है।
4 दिसंबर 2014 - 20:18
समाचार कोड: 656013
अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी ने शहादत प्रेमी कार्यवाही में मीशूर ओदोमिम अवैध कालोनी के दो ज़ायोनियों को घायल कर दिया है।