30 नवंबर 2014 - 05:29
 हिज़्बुल्लाह की स्पेशल फ़ोर्स का आप्रेशन, पकड़ा गया बड़ा आतंकी कमांडर

सीरिया के जरूद क़लमून क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह की स्पेशल फ़ोर्स ने महत्वपूर्ण आप्रेशन किया जिसमें आतंकी संगठन फ़्री सीरियन आर्मी का वरिष्ठ कमांडर गिरफ़तार कर लिया गया।

सीरिया के जरूद क़लमून क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह की स्पेशल फ़ोर्स ने महत्वपूर्ण आप्रेशन किया जिसमें आतंकी संगठन फ़्री सीरियन आर्मी का वरिष्ठ कमांडर गिरफ़तार कर लिया गया।
सीरिया से प्राप्त सूचना के अनुसार हिज़्बुल्लाह के जियालों ने फ़्री सीरियन आर्मी के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद अब्द नासीफ़ तथा उसके दो सहायकों को गिरफ़तार करने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।अद्दियार मैगज़ीन की रिपोर्ट के अनुसार  यह आप्रेशन क़लमून के ज़बदानी क्षेत्र में किया गया जिसके दौरान कुछ क्षेत्रों में झड़पें भी होती रहीं और हिज्बुल्लाह के तोपख़ाने से गोले भी बरसते रहे जबकि दूसरी ओर हिज़्बुल्लाह की विशेष टुकड़ी आतंकी कमांडर और उसके सहायको को गिरफ़तार करने में व्यस्त थी और उसे सफलता भी मिल गई।