मध्यपूर्व में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के लिए चरमपंथियों की भर्ती के आरोप में ऑस्ट्रिया की पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑस्ट्रिया के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक़, शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने वियना और दक्षिणी शहर ग्राज़ में घरों और मस्जिदों में छापा मार अभियान चलाया।इस अभियान में 500 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऑस्ट्रिया में सबसे व्यापक अभियान है।जिन संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है वे सीरिया और इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अभियान के तहत विएना, लिंज़ और ग्राज़ इलाक़ों में मस्जिदों, फ्लैटों और प्रार्थना घरों में छापे मारे गए हैं।ऑस्ट्रिया के सरकारी अभियोजन पक्ष के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को मारे गए छापों में 16 लोगों से पूछताछ की गई है।जिन 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन पर शक है कि वे तकफ़ीरी चरमपंथी हैं।गिरफ्तार किए गए लोगों में बोस्निया के एक उपदेशक भी हैं जो कि इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं।रिपोर्टों के अनुसार इन छापों में प्रचार सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, बड़ी मात्रा में नक़दी और अन्य सामान भी मिला है।
29 नवंबर 2014 - 05:00
समाचार कोड: 654713
मध्यपूर्व में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के लिए चरमपंथियों की भर्ती के आरोप में ऑस्ट्रिया की पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।