इराक के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री ने बगदाद में एक दूसरे से भेंटवार्ता की।
अलइराकिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन जाएद आले नहयान ने गुरूवार को बगदाद में द्वपीय संबंधों के बारे में एक दूसरे से भेंटवार्ता की।
इस भेंटवार्ता में दोनों देशों के नेताओं ने इसी प्रकार आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले पर बल दिया। दोनों पक्षों ने इसी प्रकार दोनों राष्ट्रों के हितों की आपूर्ति के लिए द्वपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाये जाने के संबंध में भी वार्ता की।
यह भेंटवार्ता एसी स्थिति में हो रही है जब हाल ही में संयुक्त अरब इमारात ने विभिन्न देशों के ८३ गुटों का नाम तथाकथित आतंकवादी गुटों की सूचि में शामिल कर दिया है और इराक के बहुत से अधिकारियों ने संयुक्त अरब इमारात के इस क़दम की भर्त्सना की है।
27 नवंबर 2014 - 18:24
समाचार कोड: 654455
इराक के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री ने बगदाद में एक दूसरे से भेंटवार्ता की।