27 नवंबर 2014 - 18:16
 इस्राईल, यहूदी बस्तियों का निर्माण रोके

दक्षिणी अफ़्रीक़ा ने इस्राईल से यहूदी बस्तियों के निर्माण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से रोके जाने की मांग की है।

दक्षिणी अफ़्रीक़ा ने इस्राईल से यहूदी बस्तियों के निर्माण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से रोके जाने की मांग की है।
दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने प्रिटोरिया में फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास के स्वागत समारोह में यह बात कही। फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास की दक्षिणी अफ़्रीक़ा का यह पहला आधिकारिक दौरा है। जैकब ज़ूमा ने इस भेंटवार्ता में कहा कि हम अपनी इच्छाओं के आधार पर यहूदी बस्तियों के निर्माण को पूर्ण रूप से रोके जाने पर बल देते हैं और हम चाहते हैं कि इस आधार पर दोनों राष्ट्रों के मध्य सबसे मज़बूत संबंध स्थापित हों।  
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ऐसी स्थिति में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के दौरे पर हैं कि जब पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईलियों के मध्य तनाव में वृद्धि हुई है। महमूद अब्बास ने भी इस अवसर पर फ़िलिस्तीनियों द्वारा दक्षिणी अफ़्रीक़ा के सफल अनुभवों से लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि हम वह राष्ट्र हैं जो अब तक अतिग्रहण में जीवन व्यतीत कर रहा है।