27 नवंबर 2014 - 17:59
 ब्राउन के व्यक्तित्व को सूली पर चढ़ा दिया गया

अमरीका के अश्वेत किशोर माइकल ब्राऊन के माता पिता ने कहा कि न्यायालय के फ़ैसले ने उन्हें भयभीत कर दिया है।

अमरीका के अश्वेत किशोर माइकल ब्राऊन के माता पिता ने कहा कि न्यायालय के फ़ैसले ने उन्हें भयभीत कर दिया है।
माइकल ब्राऊन के पिता ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अटार्नी जनरल मिक कलाक ने उनके बेटे की हस्ती को सूली पर चढ़ा दिया, कहा कि ज्यूरी ने उनके लिए यह सिद्ध कर दिया कि वह एक नस्लभेदी देश में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने यह बयान करते हुए कि उन्हें अपने बेटे की मौत का विश्वास नहीं हो रहा है, कहा कि हम एक मूलभूत परिवर्तन के इच्छुक हैं। माइकल ब्राऊन की माता लेस्ली मिक स्पाइडन ने भी कहा कि किस प्रकार संभव है कि किसी की अंतरात्मा एक व्यक्ति की हत्या से संतुष्ट हो, चाहे वह हत्या जान बूझकर न की गयी हो।
ज्ञात रहे कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि मेरी अंतरात्मा इस लिए संतुष्ट है कि मैं जानता हूं कि मैंने अपना काम अच्छे ढंग से अंजाम दिया है। विल्सन का कहना है कि उसने ब्राऊन पर फ़ायरिंग इसलिए की क्योंकि उसके हाथ में हथियार था किन्तु ब्राऊन की माता का कहना है कि इस बयान की किसी भी बात पर विश्वास नहीं करूंगी क्योंकि उनके बेटे ने कभी भी किसी को इस प्रकार नहीं उकसाया।
उल्लेखनीय है कि सेन्ट लुइस के महान्यायवादी राबर्ट मिक कलाक ने फ़र्गूसन में तैनात पुलिसकर्मी डेरेन विल्सन को जिसने माइकल ब्राऊन को गोली मारी थी, निर्दोष बताया और उसके विरुद्ध चार्ज शीट तक दाख़िल नहीं की।