रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को अलग थलग नहीं किया जा सकता।
इतारतास समाचार एजेन्सी के अनुसार विलादिमीर पुतीन ने कहा कि यूक्रेन संकट को बहाना बनाकर मास्को पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था को संकट में नहीं डाला जा सकता। पुतीन ने कहा कि हम धमकियों के आगे झुकेंगे नहीं और कोई भी हमारे चारों ओर दीवार नहीं खींच सकता।
पुतीन का यह बयान रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने पश्चिम पर रूस का शासन बदलने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। इससे पहले पश्चिम ने कहा था कि रूस को यूक्रेन संकट के बारे में भयानक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
23 नवंबर 2014 - 16:53
समाचार कोड: 653419
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को अलग थलग नहीं किया जा सकता।