अमरीकी राष्ट्रपति ने एक आदेश पर हस्ताक्षर करके पुनः अपने वचन का उल्लंघन किया है।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार वाइट हाउस के सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि बराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य अभियान जारी रखने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस आदेश पर ओबामा की ओर से गोपनीय ढंग से एसी स्थिति में हस्ताक्षर किये गए हैं कि जब इस वर्ष के अंत तक अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य कार्यवाहियां समाप्त हो जानी चाहिए थीं।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की सैन्य कार्यवाहिंया अब एक वर्ष बाद तक जारी रहेंगी। इस प्रकार संयुक्त राज्य अमरीका की सेना 2015 तक अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान से युद्धरत रहेगी।
23 नवंबर 2014 - 16:27
समाचार कोड: 653413
अमरीकी राष्ट्रपति ने एक आदेश पर हस्ताक्षर करके पुनः अपने वचन का उल्लंघन किया है।