22 नवंबर 2014 - 19:51
 इराक़, आईएसआईएल ने सुन्नी क़बीले के 25 लोगों की नृशंस हत्या कर दी

इराक़ में आईएसआईएल के आतंकियों ने देश के पश्चिमी क्षेत्र में सुन्नी क़बीले के 25 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

इराक़ में आईएसआईएल के आतंकियों ने देश के पश्चिमी क्षेत्र में सुन्नी क़बीले के 25 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।
रोइटर्ज़ न्यूज़र एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन लोगों के शव उस समय मिले जब सेना ने आईएसआईएल के विरुद्ध पूर्वी रूमादी में अभियान आरंभ किया। आईएसआईएल के आतंकियों ने पिछले महीने भी सुन्नी क़बीले के सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इन लोगों की ग़लती केवल इतनी थी कि इन्होंने आईएसआईएल की विचारधारा को मानने से इन्कार कर दिया और उसके विरुद्ध संघर्ष किया।
आईएसआईएल ने सुन्नी क़बीले के लोगों हत्या ऐसी स्थिति में की कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में आईएसआईएल के विरुद्ध सेना की व्यापक कार्यवाही निरंतर जारी है। इस रिपोर्ट के आधार पर इराक़ी अधिकारियों ने रूमादी सिटी को आतंकी संगठनों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराने का अभियान आरंभ कर दिया।
दूसरी ओर इराक़ कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इसमत रजब ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने मूसिल सिटी के नागरिकों पर रक्तदान को अनिवार्य कर दिया है। उनका था कि कुछ दिन पहले तक रक्तदान की प्रक्रिया स्वेच्छा से होती थी किन्तु अब यह अनिवार्य हो गया है।