22 नवंबर 2014 - 19:43
 ज़ायोनियों के अपराधों के मुक़ाबले में मौन, अवैध

फ़िलिस्तीन के धर्मगुरुओं के संघ के प्रमुख ने कहा है कि ज़ायोनियों के अपराधों के मुक़ाबले में मौन, वैध नहीं है।

फ़िलिस्तीन के धर्मगुरुओं के संघ के प्रमुख ने कहा है कि ज़ायोनियों के अपराधों के मुक़ाबले में मौन, वैध नहीं है।
ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी धर्मगुरुओं के संघ के प्रमुख ने ज़ायोनियों के अत्याचारों के मुक़ाबले में इस्लामी राष्ट्रों के आंदोलन का आह्वान किया है। मरवान अबूरास ने शनिवार को समस्त अरब और इस्लामी देशों से मांग की है कि ज़ायोनी शासन के चंगुल से मस्जिदुल अक़सा और बैतुल मुक़द्दस को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि ज़ायोनियों के अत्याचारों के मुक़ाबले में ख़ामोशी उचित नहीं है। मरवान अबूरास ने कहा कि फ़िलिस्तीन की स्थिति दिन प्रतिदिन जटिल होती जा रही है क्योंकि ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध बल का प्रयोग कर रहा है।
उन्होंने फ़िलिस्तीन की तथाकिथत स्वशासित सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह शासन ज़ायोनियों के साथ वार्ता से बहुत प्रसन्न है जबकि उसे वार्ता छोड़कर प्रतिरोधकर्ताओं की पंक्ति में आ जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने हालिया दिनों में मस्जिदुल अक़सा और फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अपने अत्याचारों व अपराधों में वृद्धि कर दी है।