पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने तहरीके जाफ़रिया और सिपाहे सहाबा पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को घोषणा की है कि तहरीके जाफ़रिया और सिपाहे सहाबाद दोनों ही देश के क़ानून की परिधि में रहते हुए राजनीतिक गतिविधियां कर सकते हैं। इसी बीच न्यायालय के इस निर्णय पर कुछ संचार माध्यमों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सिपाहे सहाबा से प्रतिबंध हटाए जाने से पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा में वृद्धि की आशंका है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 13 साल पहले तहरीके जाफ़रिया और सिपाहे सहाबा पर प्रतिबंध लगा दिया था।
22 नवंबर 2014 - 19:25
समाचार कोड: 653158
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने तहरीके जाफ़रिया और सिपाहे सहाबा पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।