इराक़ी सेना ने स्वंयसेवी बल और शीया मिलिशिया की मदद से पश्चिमी प्रांत अंबार के अशांत हीत क़स्बे को आज़ाद कराने के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है।
यह कार्यवाही ऐसी स्थिति में शुरु हुयी है जब इराक़ी सेना हीत के निकट दूलाब इलाक़े को आईएसआईएल के क़ब्ज़े से पहले ही आज़ाद करा चुकी है। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसईएल ने अक्तूबर में हीत पर क़ब्ज़ा किया था जब इराक़ी सेना वहां से अपनी आख़री छावनी से हट गयी थी। हीत, राजधानी बग़दाद से लगभग 130 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
इराक़ी सेना पहले ही अशांत सलाहुद्दीन प्रांत में देश की मुख्य तेल रिफ़ाइनरी की नाकाबंदी तोड़ने में कामयाब हो चुकी है जहां सुरक्षा बलों की आईएसईएल के आतंकियों से झड़प जारी है। यह रिफ़ाइनरी इराक़ के उत्तरी नगर बाइजी के निकट स्थित है और कई महीने से आईएसआईएल ने इसकी घेराबंदी कर रखी थी। इस रिफ़ाइनरी से हर दिन लगभग 3 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है जिससे इराक़ की ज़रूरत के बड़े भाग की पूर्ति होती है।
आईएसईएल के आतंकवादी इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में बड़े इलाक़ों पर क़ब्ज़ा किए हुए हैं। इन आतंकियों ने अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में शीया, सुन्नी, कुर्दी, ईज़दी और ईसाइयों के विरुद्ध ऐसे जघन्य अपराध किए हैं जिनसे मानवता शर्मा जाए।
20 नवंबर 2014 - 20:21
समाचार कोड: 652722
इराक़ी सेना ने स्वंयसेवी बल और शीया मिलिशिया की मदद से पश्चिमी प्रांत अंबार के अशांत हीत क़स्बे को आज़ाद कराने के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है।