20 नवंबर 2014 - 08:11
 अंसारुश्शरीआ, आतंकवादी गुटों की सूचि में सम्मिलित

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अंसारुश्शरीआ नामक गुट को आतंकवादी गुटों की सूचि में सम्मिलित किया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अंसारुश्शरीआ नामक गुट को आतंकवादी गुटों की सूचि में सम्मिलित किया है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया में सक्रिय अंसारुश्शरीआ नामक गुट को, जो वहां पर हिसंक कार्यवाहियों में व्यस्त है, बुधवार को आतंकवादी गुटों की सूचि में डाल दिया है।  बताया जाता है कि सितंबर 2012 में लीबिया के बेनग़ाज़ी नगर में अमरीकी काउन्सलेट पर हुए आक्रमण में अंसारूश्शरीआ की प्रमुख भूमिका रही है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के कूटनयिकों के कथनानुसार इस गुट को अलक़ाएदा के साथ संपर्क रखने के कारण भी आतंकवादियों की सूचि में रखा गया है।
ज्ञात रहे कि अंसारुश्शरीआ गुट ने 2012 से लीबिया के बेनग़ाज़ी नगर में प्रशिक्षण शिविर लगाए हैं जिनमें सीरिया और इराक़ के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है।  अक्तूबर में इस आतंकवादी गुट ने आईएसआईएल की बैअत की घोषणा की थी।