18 नवंबर 2014 - 19:31
 अमरीकी सैनिकों से कोई सहायता नहीं ली जाएगी

इराक़ के रक्षामंत्री ख़ालिद ओबैदी ने मूसिल की स्वतंत्रता के कार्यक्रम में अमरीकी सैनिकों की भागीदारी को रद्द करते हुए कहा कि इराक़ी सेना, आईसआईएल के चंगुल से मूसिल सिटी को स्वतंत्र कराने की पूर्ण क्षमता रखती है।

सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के रक्षामंत्री ख़ालिद ओबैदी ने बग़दाद के एक कैडिट कालेज में कार्यक्रम के दौरान कहा कि मूसिल सिटी की स्वतंत्रता, इराक़ी सैनिकों के हाथों होगी और हम ही इराक़ के अन्य नगरों को आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र कराएंगे।इराक़ी रक्षामंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, हवाई हमलों द्वारा हमारी सहायता कर रहा है और इराक़ की धरती पर अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति केवल परामर्शकर्ता और ट्रेनर के रूप में ही होगी और हम मूसिल सिटी की स्वतंत्रता में अमरीकी सैनिकों की सहायता नहीं लेंगे। ज्ञात रहे कि कुछ सूत्रों की ओर से ऐसी रिपोर्टें आ रही थीं कि अमरीकी सैनिक, मूसिल सिटी की स्वतंत्रता में इराक़ी सैनिकों की सहायता कर सकते हैं।