ब्रिटेन की नौसेना के पूर्व प्रमुख एवं ओश्नोग्राफ़र का कहना है कि चीन के एक मुसलमान नाविक सींग ही ने क्रिस्टोफ़र कोलंबस से पहले अमरीका महाद्वीप की खोज की थी।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार ब्रितानी ओश्नोग्राफ़र गेविर मेन्ज़ेस ने अपनी किताब “ अमरीका में चीन के आगमन का साल” में लिखते हैं, “ सींग ही के साथियों ने जो नक़्शा बनाया है वह सन 1423 का बना हुआ है।” मेन्ज़ेस लिखते हैं, “ अमरीका महाद्वीप में योरोपियों के पहुंचने पर उन्हें वहां पर बंदर, भारतीय हाथी, अफ़्रीक़ी जिराफ़ और दक्षिण अमरीकी तेंदुए, सिरामिक के टुकड़े और चीनियों की हस्त निर्मित वस्तुएं मिली थीं।” उन्होंने कहा कि दक्षिणी अमरीका के स्थानीय नागरिकों और चीनियों के बीच जेनेटिक समानताएं इस बात का एक और सुबूत हैं कि चीनी, अमरीका महाद्वीप पर कोलंबस से पहले पहुंचे हैं। सींग ही कोलंबस से पहले 1421 से 1423 के बीच अमरीका महाद्वीप की खोज की थी।
कुछ शोधकर्ताओं ने कहा है कि का कहना है कि क्रिस्टोफ़र कोलंबर ने 1492 में अमरीका महाद्वीप की खोज की थी हालांकि कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज़ मुसलमान नाविकों के 1178 में अमरीका महाद्वीप पहुंचने के सूचक हैं और ख़ुद क्रिस्टोफ़र कोलंबस के नोट्स में भी इस बात का उल्लेख है कि क्यूबा के तट के निकट स्थित एक पहाड़ पर एक मस्जिद बनी हुयी थी।
18 नवंबर 2014 - 19:12
समाचार कोड: 652216
ब्रिटेन की नौसेना के पूर्व प्रमुख एवं ओश्नोग्राफ़र का कहना है कि चीन के एक मुसलमान नाविक सींग ही ने क्रिस्टोफ़र कोलंबस से पहले अमरीका महाद्वीप की खोज की थी।