अबनाः फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदलोन हमास ने ग़ज्ज़ा की घेराबंदी जारी रखने के लिए इस्राईल को चेतावनी दी है।
हमास की सैन्य शाख़ा इज्ज़ुद्दीन क़साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने गुरुवार को कहा कि हम सभी पक्षों को यह बता देना चाहते हैं कि अगर ग़ज्ज़ा का परिवेष्टन जारी रहा और पुनर्निमाण के लिए रुकावटें खड़ी की जाती रहीं तो यहां स्थिति एक बार फिर विस्फ़ोटक हो सकती है।
ब्रिगेड ने ग़ज्ज़ा सिटी में एक रैली के दौरान यह चेतावनी जारी की। यह रैली हमास के उन कमांडरों की याद में आयोजित की गई थी कि जो ग़ज्ज़ा के ख़िलाफ़ इस्राईल के हालिया युद्ध में शहीद हो गए थे।
अबू उबैदा ने कहा कि अभी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है, और अगर ग़ज्ज़ा में पुनिर्निमाण शुरू नहीं हुआ तो हम धमाकेदार स्थिति के लिए पूर्ण रूप से दुश्मन को ज़िम्मेदार ठहराते हैं।
ज़ायोनी शासन ने ग़ज्ज़ा की 2007 से घेराबंदी कर रखी है, जिसके कारण इस इलाक़े में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और लोग बहुत ही कठिनाईयों में जीवन बिता रहे हैं।
14 नवंबर 2014 - 19:00
समाचार कोड: 651383
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदलोन हमास ने ग़ज्ज़ा की घेराबंदी जारी रखने के लिए इस्राईल को चेतावनी दी है।