अबनाः रक्षामंत्री ने कहा कि देश की रक्षा उपलब्धियां, वर्चस्ववादी व्यवस्था के ख़िलाफ़ सत्य के सभी मोर्चों के लिए हैं।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने बुधवार को ईरान के एरोस्पेस संगठन के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के समारोह में कहा कि एरोस्पेस की क्षमता के मद्देनज़र दुश्मन इस संस्था की सभी गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने बल दिया कि संगठनों के औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संरचनाओं में विस्तार से यह अवसर पैदा हुआ कि उचित प्रबंधन द्वारा विकास के मार्ग पर बड़े क़दम उठाए जा सकते हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री हुसैन दहक़ान ने मेहरदाद एख़लाक़ी को ईरान की एरोस्पेस संस्था का नया महानिदेशक नियुक्त किया है और उनके पूर्ववर्ती की सेवा की सराहना की
12 नवंबर 2014 - 20:15
समाचार कोड: 651062
रक्षामंत्री ने कहा कि देश की रक्षा उपलब्धियां, वर्चस्ववादी व्यवस्था के ख़िलाफ़ सत्य के सभी मोर्चों के लिए हैं।