12 नवंबर 2014 - 19:54
ईरान ने सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 के बारे में शोरशराबे को मीडिया की देन बताया।

ईरान ने कहा है कि सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 के बारे में लगाई जाने वाली अटकलें मीडिया स्टंट है जिसका कोई महत्व नहीं है।

अबनाः ईरान ने कहा है कि सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 के बारे में लगाई जाने वाली अटकलें मीडिया स्टंट है जिसका कोई महत्व नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने कहा कि सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 का परीक्षण जेनेवा समझौते से पहले ही किया जा चुका है और यह सिलसिला अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था में सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 का प्रयोग आम बात है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी अपनी सभी रिपोर्टों में पुष्टि की है कि ईरान ने जेनेवा समझौते का पूर्ण रूप से पालन किया है।
उन्होंने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी सेंट्रफ़्यूज मशीन आईआर-5 का टेस्ट अंजाम दिया जाएगा और आवश्यकता पूरी होने पर यह प्रक्रिया रोक दी जाएगी।