11 नवंबर 2014 - 19:14
मीडिया में प्रोपगंडो और षड़यंत्रों को नाकाम बनाने की क्षमता।

ईरान ब्रॉडकास्टिंग संस्था आईआरआईबी के नए प्रमुख मोहम्मद सरअफ़राज़ ने जनमत को धोखा देने के साम्राज्य के हथकंडे को समझने और उसे निष्क्रिय करने में मीडिया की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया है।

ईरान ब्रॉडकास्टिंग संस्था आईआरआईबी के नए प्रमुख मोहम्मद सरअफ़राज़ ने जनमत को धोखा देने के साम्राज्य के हथकंडे को समझने और उसे निष्क्रिय करने में मीडिया की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया है।मोहम्मद अरअफ़राज़ को मंगलवार को आधिकारिक रूप से ईरान ब्रॉडकास्टिंग का नया प्रमुख चुना गया इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सत्ता की परिभाषा बदल चुकी है और अब परमाणु बम और उच्च प्रौद्योगिकी को बड़ी शक्तियां वर्चस्व के रूप में इस्तेमाल नहीं करतीं बल्कि संपर्क और सूचनाओं की प्रोसेसिंन्ग की शक्ति सबसे प्रभावी तत्व है।
उन्होंने कहा कि बड़ी शक्तियां ख़ास तौर पर अमरीका संपर्क की शक्ति और सूचनाओं की प्रोसेसिन्ग के ज़रिए अपने कमजोर पड़े चुके वर्चस्व को फिर से मज़बूत करना चाहता है।
ईरान ब्रॉडकास्टिंग के नए प्रमुख मोहम्मद सरअफ़राज़ ने कहा कि साम्राज्यवादी अपने इस क़दम से एक एक व्यक्ति की भावना का पता लगाना चाहते हैं ताकि इन भावनाओं को बदल सकें और उन पर नियंत्रण कर सकें। दूसरे शब्दों में देशों पर बम गिराने के बजाए उनके विचारों पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को चाहिए कि वह ईरान ब्रॉडकास्टिंग की भीतरी,  क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी के परिप्रेक्ष्य में थिकं टैंक की स्थापना द्वारा इस विषय से बाहर निकलने के मार्ग के बारे में सोचें।
मोहम्मद सरअफ़राज़ ने कहा कि ईरान ब्रॉडकास्टिंग संस्था आईआरआईबी को अपनी व्यापक ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के लिए संरचना को गतिशील बनाने और उपयोगी मानव संसाधन तथा कार्य शैली में सुधार की ज़रूरत है। उन्होंने क्षेत्र के हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका ने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का सैन्य अतिग्रहण किया किन्तु इस्लामी गणतंत्र विशेष रूप से वरिष्ठ  नेता की सूझबूझ से यह आक्रमण और सैन्य अतिक्रमण विफल हो गया।