11 नवंबर 2014 - 18:59
मस्जिदुल अक़सा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

हमास ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में फ़िलिस्तीन के पवित्र स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता प्राप्त है।

हमास ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में फ़िलिस्तीन के पवित्र स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता प्राप्त है।
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास की राजनैतिक शाखा के सदस्य इज़्ज़त रश्क़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पवित्र स्थलों विशेषकर मस्जिदुल अक़सा की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता में है।  उन्होंने कहा कि अलख़लील नगर में हज़रत इब्राहीम मस्जिद को बंद करने और शुक्रवार तथा अन्य दिनों में नमाज़ियों को वहां न जाने देने की कड़े शब्दों में निंदा की।  उन्होंने बैतुल मुक़द्दस और जार्डन नदी के पश्चिमी तट के पवित्र स्थलों पर नियंत्रण के लिए ज़ायोनी शासन के प्रयासों के बारे में कहा कि उन्हें अवश्य उत्तर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि यहूदियों की ईद के बहाने हज़रत इब्राहीम से विशेष पवित्र स्थल को शुक्रवार और शनिवार को बंद रखा जाएगा।