10 नवंबर 2014 - 18:30
मस्क़त में ईरान की परमाणु वार्ता का दूसरा चरण ।

ओमान की राजधानी मसक़त में ईरान के विदेशमंत्री, अमरीकी विदेशमंत्री और ईरान तथा गुट पांच धन एक की वार्ता में यूरोपीय संघ की समनव्यकर्ता के मध्य दूसरे दिन की त्रिपक्षीय वार्ता आंरभ हो गयी है।

ओमान की राजधानी मसक़त में ईरान के विदेशमंत्री, अमरीकी विदेशमंत्री और ईरान तथा गुट पांच धन एक की वार्ता में यूरोपीय संघ की समनव्यकर्ता के मध्य दूसरे दिन की त्रिपक्षीय वार्ता आंरभ हो गयी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार मसक़त के अलबूस्तान होटल में जवाद ज़रीफ़, जान कैरी और कैथ्रिन एश्टन के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता आरंभ हो गयी है। पहले दिन की वार्ता दो चरणों में हुई थी जो लगभग छह घंटे तक जारी रही। अभी तक पहले दिन वार्ता के बारे में विस्तार से कुछ पता नहीं चल सका है।
सोमवार को होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता के बाद, मंगलवार को ज़रीफ़ और एश्टन की अध्यक्षता में ईरान व गुट पांच धन एक के विदेश उपमंत्रियों और सहायकों की बैठक होगी जिसमें दोनों पक्ष, वार्ता की हालिया प्रगतियों और दोनों देशों के विदेशमंत्रियों के मध्य होने वाली वार्ता के विस्तार से अवगत होंगे।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक इस प्रयास में हैं कि 24 नवंबर की निर्धारित समय सीमा से पहले समग्र समझौता हो जाए।