9 नवंबर 2014 - 19:04
ओमान ने अरब देशों को ईरान से दुश्मनी के प्रति चेताया।

ओमान के विदेश मंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से शत्रुतापूर्ण बर्ताव के बारे में अरब देशों को सचेत किया है।

अबनाः ओमान के विदेश मंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से शत्रुतापूर्ण बर्ताव के बारे में अरब देशों को सचेत किया है।
ओमान के विदेश मंत्री युसुफ़ बिन अलवी ने एक साक्षात्कार में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईरान से शत्रुता बरतना अरब देशों के हित में नहीं है, इससे उन्हें बहुत नुक़सान उठाना पड़ सकता है।
युसुफ़ बिन अलवी ने कहा कि उनका देश तेहरान और रियाज़ के दृष्टिकोणों को एक दूसरे के निकट लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का भविष्य अच्छे और सद्भावना पूर्ण पड़ोस पर आधारित होना चाहिए और सद्भावना पूर्ण पड़ोस के लिए क्षेत्रों के हितों को व्यवस्थित करने की ज़रूरत है।
युसुफ़ बिन अलवी ने मसक़त में ईरान, अमरीका तथा युरोपीय संघ की तीन पक्षीय वार्ता का हवाला देते हुए कहा कि ओमान सरकार मसक़त में इस वार्ता के आयोजन का स्वागत करती है। ओमान के विदेश मंत्री ने फ़ार्स खाड़ी के अन्य देशों से क़तर से मतभेदों के बारे में कहा कि इस मामले में दोहा में शिखर वार्ता अपने निर्धारित समय पर होनी चाहिए और वर्तमान मतभेदों को वार्ता से हल किया जा सकता है