9 नवंबर 2014 - 19:00
ISIL से मुक़ाबले के लिये ईरान ने इराक़ के सुन्नियों व कुर्दों की भरपूर मदद की।

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आईएसआईएल आतंकी संगठन से मुक़ाबले के लिए इराक़ के कुर्दियों और सुन्नी समुदाय की भारी सहायता की।

अबनाः संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आईएसआईएल आतंकी संगठन से मुक़ाबले के लिए इराक़ के कुर्दियों और सुन्नी समुदाय की भारी सहायता की।
उन्होंने कहा कि ईरान इस आतंकी संगठन को कभी भी अपनी सीमाओं से निकट नहीं आने देगा। डाक्टर अली लारीजानी ने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए सीरिया की सरकार तथा जनता और इराक़ में सुन्नी समुदाय और कुर्दों की ईरान द्वारा सहायता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह सहायताएं, मानवता प्रेमी सहायताएं थीं और यह सहायताएं, ईरान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी थीं।
डाक्टर लारीजानी ने कहा कि ईरान ने इसी लक्ष्य के अंतर्गत सीरिया की भी सहायता की जबकि कुछ लोगों ने यह प्रोपेगैंडा किया कि ईरान ने सीरिया की इसलिए सहायता की कि यहां के लोग अलवी हैं, जबकि ईरान ने इराक़ में बिना किसी अंतर के सुन्नी मुसलमानों और कुर्दों की इसी प्रकार की सहायता की।