अबनाः रॉब ओ नील का कहना है कि उन्होंने ही अलक़ाएदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्या की थी। मई 2011 को ओसामा बिन लादेन पर जिस नेवी सील ने आखिरी वार किया था उसका नाम रॉब ओ नील बताया जा रहा है। रॉब ओ नील का पूरा नाम रॉबर्ट ओ नील है। यूएस नेवी सील के टीम सिक्स के सील रॉब ओ नील ने स्वयं यह बात स्वीकार की है। नील के परिवार की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। 38 वर्षीय राबर्ट ओ नील ने वाशिग्टन पोस्ट को दिये अपने साक्षात्कार में बताया कि पाकिस्तान के एबटाबाद नगर में चलाए जाने वाले अभियान में उन्होंने ही ओसामा को मारा था। अपने साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा कि उनके दो अन्य साथियों ने भी ओसामा पर गोलिया चलाई थीं किंतु वे उसको नहीं लगीं।
इस अभियान के बारे में बोलते हुए राबर्ट ओ नील ने बताया कि जब वे एबटाबाद में रात के समय ओसामा के कमरे में पहुंचे तो वहां पर चारों ओर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि क्योंकि मैंने नाइट विज़न स्कोप पहन रखा था इसलिए मुझको ओसामा साफ दिखाई दे रहा था। राबर्ट ओ नील ने कहा कि ओसामा एक महिला के कंधे पर हाथ रखे हुए उसे आगे की ओर धक्का दे रहे थे। नील का कहना था कि मेरी गोलियां ओसामा के सिर में लगीं जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि नील द्वारा अपनी पहचान सार्वजनिक करने से पेंटागन और सील हेडक्वार्टर में नराज़गी पाई जाती है। सन 2011 में सीएनएन ने दावा किया गया था कि ओसामा बिन लादेन से जुड़े मिशन के बारे में बढ़ चढ़कर बातें करने के आरोप में नील को सील टीम सिक्स से बाहर कर दिया गया था।
7 नवंबर 2014 - 17:39
समाचार कोड: 649791
रॉब ओ नील का कहना है कि उन्होंने ही अलक़ाएदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्या की थी। मई 2011 को ओसामा बिन लादेन पर जिस नेवी सील ने आखिरी वार किया था उसका नाम रॉब ओ नील बताया जा रहा है। रॉब ओ नील का पूरा नाम रॉबर्ट ओ नील है