अबनाः इराक़ में हज़ारों की संख्या में शीया और सुन्नी स्वंयसेवी पश्चिमी प्रांत अलअंबार के हीत शहर की आज़ादी के लिए अभियान में शामिल होने के लिए तय्यार हैं।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ी धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र से जुड़े शांति ब्रिगेड के 2 हज़ार से ज़्यादा स्वयंसेवी अंबार प्रांत के हीत शहर और उसके आस पास के इलाक़े को आज़ाद कराने के लिए सुन्नी क़बीलों के साथ शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। मुक़्तदा सद्र ने उन क़बीलों को हथियार रवाना किए हैं जो हीत और हदीसा सहित विभिन्न क्षेत्रों में इराक़ी सेना के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान में अपनी मर्ज़ी से शामिल हुए हैं।
इस बीच अलअंबार प्रांत की परिषद के अध्यक्ष सबाह करहूत ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए 3 हज़ार सुन्नी-शीया स्वंयसेवियों के तय्यार होने का उल्लेख करते हुए कहा कि हीत शहर में अलबूनिम्र क़बीले के ख़िलाफ़ आतंकवादियों के अपराध के कारण क़बायली लोगों ने स्वंयसेवी बल बनाया है ताकि आतंकवादियों के क़ब्ज़े से क्षेत्रों को आज़ाद कराएं।
पिछले बुधवार को हज़ारों स्वंयसेवी बग़दाद और हीत शहर की ऐनुल असद छावनी के बीच हवाई संपर्क बनने के बाद इस छावनी में पहुंच गए हैं।
आईएसआईएल ने दो हफ़्तों के दौरान अलबूनिम्र क़बीले के 500 से ज़्यादा लोगों का इराक़ सरकार के साथ सहयोग करने के आरोप में जनसंहार किया और हज़ारों लोगों को जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, बेघर कर दिया है।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों ने इराक़ी सेना की प्रगति पर प्रतिक्रिया स्वरूप उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर में अपने हथियारों के सबसे बड़े गोदाम में धमाका कर दिया ताकि ये हथियार इराक़ी सेना के हाथ न लग सकें।
इराक़ प्रेस के अनुसार बीजी इलाक़े से मूसिल की ओर इराक़ी सेना के बढ़ने के बाद आईएसआईएल ने मूसिल के दक्षिणी भाग हम्माम अलअलील में अपने सबसे बड़े हथियार के गोदाम में धमाका कर दिया।
इसी प्रकार आईएसआईएल के बीच में ख़ुफ़िया पैठ बनाने और उसके ठिकानों पर सटीक हमले के बाद इराक़ की वायु सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत के बईजी इलाक़े में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की जिसके दौरान उनके 14 वाहन तबाह और 60 आतंकी मारे गए।
7 नवंबर 2014 - 16:53
समाचार कोड: 649786
इराक़ में हज़ारों की संख्या में शीया और सुन्नी स्वंयसेवी पश्चिमी प्रांत अलअंबार के हीत शहर की आज़ादी के लिए अभियान में शामिल होने के लिए तय्यार हैं।