अबनाः सीरिया की सरकार से लड़ रहे विदेश समर्थित एक आतंकवादी गुट का कहना है कि तुर्की की सरहद के नज़दीक अमरीका की अगुवाई में गठबंधन के हवाई हमले में बच्चों सहित अनेक लोग मारे गए।
अहरार अश्शाम ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि रात को हुए हमले में तुर्की की सीमा के नज़दीक उसका एक ठिकाना भी तबाह हुआ है।
सितंबर में गठित होने वाले इस गठबंधन ने तबसे अब तक अलक़ाएदा की शाखा अन्नुसरा फ़्रंट के ठिकानों पर सिर्फ़ दूसरी बार हमला किया।
समाचारों के अनुसार सीरिया के इदलिब और हलब प्रांतों में इन हमलों में अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।
इस गठबंधन के हमले सीरिया और इराक़ के पश्चिमी भाग में आईएसआईएल के ख़िलाफ़ प्रभावी नहीं रहे हैं। कुछ पर्यवेक्षकों ने यह कहते हुए इन हवाई हमले की आलोचना की है कि इन हमलों का लक्ष्य सीरिया की आधारभूत संरचना को तबाह करना है।
अमरीकी नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी एलेन सैब्रोस्की का कहना है कि सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों में अकसर मिलिटेंट्स के ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया जाता है जिनकी सैन्य दृष्टि से कोई अहमियत नहीं है और वास्तव में इन हमलों का लक्ष्य सीरिया के इन्फ़्रास्ट्रक्चर को तबाह करना है।
7 नवंबर 2014 - 16:40
समाचार कोड: 649784
सीरिया की सरकार से लड़ रहे विदेश समर्थित एक आतंकवादी गुट का कहना है कि तुर्की की सरहद के नज़दीक अमरीका की अगुवाई में गठबंधन के हवाई हमले में बच्चों सहित अनेक लोग मारे गए।