6 नवंबर 2014 - 20:15
पाकिस्तान व चीन के बीच सम्भावित समझौते।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि शुक्रवार से आरंभ होने वाली उनकी चीन यात्रा में दोनों देशों के बीच कई परियोजनाओं के समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

अबनाः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि शुक्रवार से आरंभ होने वाली उनकी चीन यात्रा में दोनों देशों के बीच कई परियोजनाओं के समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
पाकिस्तान में दस हज़ार मेगावॉट बिजली के उत्पादन और गवादर बंदरगाह तथा उसे चीन से जोड़ने वाले राजमार्ग के निर्माण में मदद के लिए चीन ने कुछ महीने पहले ही औपचारिक रूप से अपनी तैयारी की घोषणा कर दी थी किंतु इन समझौतों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग की पाकिस्तान की यात्रा के अवसर पर हस्ताक्षर होने थे जो इस्लामाबाद में होने वाले धरनों और प्रदर्शनों के कारण विलंबित हो गए थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन पूर्व चीन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी यात्रा के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। नवाज़ शरीफ़ शुक्रवार को चीन का दौरा आरंभ करेंगे।