6 नवंबर 2014 - 20:09
ईरानी अधिकारियों में सीरिया की सहायता को लेकर कोई मतभेद नहीं।

ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बल दिया है कि यदि तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध राष्ट्रपति बश्शार असद और इस देश की जनता का प्रतिरोध न होता तो अब तक दमिश्क़ पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो गया होता।

अबनाः ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बल दिया है कि यदि तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध राष्ट्रपति बश्शार असद और इस देश की जनता का प्रतिरोध न होता तो अब तक दमिश्क़ पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो गया होता।
उन्होंने लेबनानी समाचार पत्र अलअहद से बात करते हुए कहा कि सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अल मुअल्लिम का बयान जिसमें उन्होंने ईरान और सीरिया के रणनैतिक संबंधों पर प्रकाश डाला, बहुत ही सटीक और महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने यह बयान करते हुए कि ईरान में सीरिया की सहायता करने के बारे में कोई मतभेद नहीं पाया जाता, कहा कि तेहरान और मास्को, अन्य देशों की सहायता से शीघ्र ही सीरिया की व्यापक सहायता करेंगे।
विदेश उपमंत्री ने कहा कि ईरान और मास्को, क्षेत्र में हर प्रकार के सैन्य हस्तक्षेप के विरोधी हैं और उनका मानना है कि सीरिया सहित क्षेत्र के समस्त मुद्दों के हल के लिए वार्ता की जानी चाहिए।