6 नवंबर 2014 - 20:03
क्या ओबामा ईरान से समझौता करना चाहते हैं???

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि ईरान के साथ अच्छा समझौता हो जाता है तो उसके बाद कांग्रेस के साथ वार्ता करूंगा और उन्हें भी विश्वास में लूंगा किन्तु इसके लिए एक अच्छी सहमति की आवश्यकता है।

अबनाः अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि ईरान के साथ अच्छा समझौता हो जाता है तो उसके बाद कांग्रेस के साथ वार्ता करूंगा और उन्हें भी विश्वास में लूंगा किन्तु इसके लिए एक अच्छी सहमति की आवश्यकता है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने बुधवार की शाम एक प्रेस कांफ़्रेंस में, कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की विजय के बाद कहा कि अमरीका और उसके घटक, ईरान के लिए फ़्रेमवर्क का सुझाव पेश कर सकते हैं जिसके आधार पर ईरान अपनी शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा की आवश्यताओं को पूरा कर सकता है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि परमाणु वार्ता, कठिन कूटनयिक मार्ग है क्योंकि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते। अमरीकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस पर रिपब्लिकन्स के नियंत्रण और ईरान के साथ परमाणु वार्ता पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कहा कि यदि हम ईरान के साथ अच्छी सहमति तक पहुंच गये तो उसके बाद हम कांग्रेस में वार्ता करेंगे और उन्हें विश्वास में लेंगे।
उन्होंने इस प्रश्न के उत्तर में कि यदि कांग्रेस ने साथ न दिया तो क्या वे एकपक्षीय रूप से ईरान पर लगे प्रतिबंधों को कम करने की क्षमता रखते हैं, ओबामा ने कहा कि प्रतिबंध कई प्रकार के हैं और उनमें अंतर भी है किन्तु अभी इस संबंध में कुछ कहना समय से पहले होगा।
अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने बुधवार को कहा था कि वार्ता की समयावधि बढ़ाने के बारे में विचार नहीं किया गया है, हम ईरान के परमाणु मुद्दे को समाप्त करने के प्रयास में है और इस विचार से हम आगे बढ़ रहे हैं