3 नवंबर 2014 - 20:08
अगर ग्रुप 5+1 समझदारी से काम ले तो समझौता संभव है।

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि यदि गुट पांच धन एक में बुद्धिमत्ता है तो परमाणु मामले में सहमति तक पहुंचा जा सकता है।

अबनाः ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि यदि गुट पांच धन एक में बुद्धिमत्ता है तो परमाणु मामले में सहमति तक पहुंचा जा सकता है।
अली लारीजानी ने पश्चिमी ईरान के जंजान प्रांत में एक कार्यक्रम में कहा कि किसी समय क्षेत्र के संबंध में ईरान की नीतियों पर ध्यान नहीं दिया जाता था किंतु आज सभी का यह मानना है कि क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में ईरान का व्यवहार ज़िम्मेदारी भरा है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में क्षेत्र में स्थिरता क़ायम करने की भी क्षमता है और उसने अन्य पक्षों के लिए भी इस क्षमता का मार्ग प्रशस्त किया है तथा यह बात भविष्य में ईरान को उचित स्थान दिलाएगी।