अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार रोइटर्ज़ ने ख़बर दी है कि अमेरिकी रक्षामंत्री चेक हेगल ने कल इस देश के रक्षा मंत्रालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इराकी फोर्सेज और पेश्मर्गा फोर्सेज ने पिछले सप्ताह के दौरान, इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के विरूद्ध महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और यह बहुत उत्साहजनक औऱ ख़ुशी की बात है। हेगल ने कहा कि राजधानी बगदाद में 500 अमेरिकी सैनिक आज शुक्रवार से इराकी सेना के प्रशिक्षण का काम शुरू कर रहे हैं और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की यह कोशिश है कि वह अपने सलाहकारों को अंबार प्रांत रवाना करे।
गौरतलब है कि फ्रांस प्रेस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी सेना के प्रमुख जनरल मार्टिन डेम्पसी ने कल कहा है कि अमेरिका चाहता है कि इराक़ी सरकार की मदद के लिए इस देश को अपने सैन्य सलाहकार रवाना करे लेकिन इससे पहले, इराक़ी हुकूमत सुन्नी जनजातियों को सशस्त्र करने का वादा करे। अमेरिका दोहरे मापदंड की नीति अपना कर, इराक़ सरकार की मदद व समर्थन की घोषणा करने के साथ ही एक ओर देश के क़बीलों के बीच फूट डाल रहा है तो दूसरी ओर आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबला करने के बजाए अंदर अंदर उसका समर्थन कर रहा है औऱ उन्हें हथियार पहुंचा कर इराक़ सरकार की मदद व समर्थन के बजाय उसे कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
31 अक्टूबर 2014 - 12:22
समाचार कोड: 648184
अमेरिकी रक्षामंत्री चेक हेगल ने कल इस देश के रक्षा मंत्रालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इराकी फोर्सेज और पेश्मर्गा फोर्सेज ने पिछले सप्ताह के दौरान, इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के विरूद्ध महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और यह बहुत उत्साहजनक औऱ ख़ुशी की बात है