31 अक्टूबर 2014 - 11:59
दाइश से जंग में हज़रत अली अ. के हरम के ख़ादिम की शहादत। + तस्वीरें

अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अ. के हरम के सेवक “इब्राहीम अलशैबावी” दाइश के विरूद्ध जंग करते हुए शहीद हो गए। अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अ. के हरम के बहादुर और निडर सेवक की शहादत पर हरम की ओर से एक मजलिस आयोजित की गई जिसमें राज्य और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अ. के हरम के सेवक “इब्राहीम अलशैबावी” दाइश के विरूद्ध जंग करते हुए शहीद हो गए।
अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अ. के हरम के बहादुर और निडर सेवक की शहादत पर हरम की ओर से एक मजलिस आयोजित की गई जिसमें राज्य और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
हरम के उप मुतवल्ली “ज़हीर शरबह” ने मजलिस को संबोधित करते हुए इब्राहीम अलशैबावी की शहादत पर संवेदना व्यक्त की और इमाम अली (अ) बटालियन की दाइश के विरूद्ध जंग में महान उपलब्धियों को सराहा और आतंकवादी गिरोह दाइश का मुक़ाबला करने के लिए और ज़्यादा ताक़त हासिल करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा: हरमे अल्वी के सेवकों के लिए यह गर्व की बात है कि उन्होंने अल्लाह के रास्ते में एक शहीद दे दिया। उन्होंने हरम के दूसरे सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शहीद उनके लिए शिफ़ाअत का कारण बन सकता है उन्होंने कहा कि वह शहीद जो मरजए तक़लीद की आवाज़ पर लब्बैक कहते हुए दुश्मन का मुकाबला करने के लिए निकला और अपनी जान निसार की उस पर हम सबको गर्व है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ के मूसेल शहर में दुश्मनों के हमले शुरू होते ही इमाम अली. के हरम के सेवकों और अन्य जवानों के माध्यम से इमाम अली (अ) बटालियन तैयार की गई जो इराक़ी सेना से कंधे से कंधा मिलाकर दाइश का मुक़ाबला करने में व्यस्त हैं।

۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔