30 अक्टूबर 2014 - 09:49
बहरैन में छः महीने का बच्चा हुसैन हबीब जेल में बंद।

छः महीने का यह बच्चा 27 अक्टूबर से अपनी मां के साथ जेल में बंद है और यह बच्चा गंभीर रूप से इंफेकशन का शिकार है और निश्चित रूप से बच्चे को अस्पताल ले जाने की जरूरत है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा सके।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार छः महीने का हुसैन हबीब तीन दिन से आले खलीफा की जेल में बंद है। मिरातुल बहरैन समाचार की रिपोर्ट के अनुसार छः महीने का यह बच्चा 27 अक्टूबर से अपनी मां के साथ जेल में बंद है और यह बच्चा गंभीर रूप से इंफेकशन का शिकार है और निश्चित रूप से बच्चे को अस्पताल ले जाने की जरूरत है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा सके।
गौरतलब है कि इस बच्चे की माँ को अपने गिरफ्तार पति के लिए आवश्यक वस्तुएं जेल स्थानांतरित करते समय आले खलीफा के नौकरों ने गिरफ्तार किया था।
छः महीने के बच्चे हुसैन हबीब के पिता को ऑले ख़लीफ़ा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
बहरैन की जनता ने 2011 से देश में बयान की आज़ादी और सुधारों के पक्ष में प्रदर्शन शुरू कर रखे हैं और ऑले ख़लीफ़ा सरकार जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बड़ी बेदर्दी के साथ कुचल रही है और निर्दोष लोगों पर निराधार आरोप लगाकर जेलों में डाल रखा है।