अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः रॉइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया के शहर पोईल टैन अटार्नी जनरल के प्रवक्ता ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि तुर्की के युवक ने स्वीकार किया है कि दाइश में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की कोशिश कर रहा था और उसने इंटरनेट पर आत्मघाती जैकेट बनाने के हवाले से रिसर्च भी की हैं।
माइकल ऊबनानूस ने कहा कि इस युवा ने सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गिरोह दाइश के लिए अपने समर्थन की घोषणा की है।
ग़ौरतलब है कि सीरिया के अधिकारी इससे पहले कई बार यह घोषणा कर चुके हैं कि दुनिया के 80 देशों ख़ासकर यूरोप और अमेरिका के हजारों आतंकवादी नागरिक इस देश में मौजूद हैं और दाइश के साथ आतंकवादी गतिविधियों में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
30 अक्टूबर 2014 - 09:33
समाचार कोड: 647928
ऑस्ट्रिया के शहर पोईल टैन अटार्नी जनरल के प्रवक्ता ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि तुर्की के युवक ने स्वीकार किया है कि दाइश में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की कोशिश कर रहा था और उसने इंटरनेट पर आत्मघाती जैकेट बनाने के हवाले से रिसर्च भी की हैं