30 अक्टूबर 2014 - 08:29
ISIL का सरग़ना अबू बकर बग़दादी फ़ौज के घेरे में।

बग़दादी की निकटतम लोगों के मारे जाने के बाद सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र अलबआज के एक गांव में उसे भी घेरे में ले लिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए एक आतंकवादी ने बताया कि बग़दादी ने अपना हुलिया बदल लिया है

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः इरना ने इराक़ी मीडिया के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बग़दादी की निकटतम लोगों के मारे जाने के बाद सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र अलबआज के एक गांव में उसे भी घेरे में ले लिया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए एक आतंकवादी ने बताया कि बग़दादी ने अपना हुलिया बदल लिया है।
इराक़ी मीडिया ने खबर दी है कि बग़दादी की गिरफ्तारी के लिए अमेरिका और इराक़ की खुफिया एजेंसियों के बीच जबरदस्त मुक़ाबला चल रहा है।
अमेरिकी पक्ष बग़दादी की गिरफ्तारी तक अपनी खुफिया सूचनाएं इराक़ियों से छिपाने की कोशिश कर रहा है।