इराक़ी पुलिस ने घोषणा की है कि अलअंबार प्रांत में सेना की कार्यवाही में आतंकी संगठन आईएसआईएल का वरिष्ठ कमांडर भी मारा गया है जो संगठन के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी का दाहिना हाथ समझा जाता था।
अलअंबार प्रांत के केन्द्रीय नगर फ़ल्लूजा के पुलिस प्रमुख जनरल फ़ैसल ज़ौबई ने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थानीय क़बायली लड़ाकों की मदद से फ़ल्लूजा के आमेरिया नामक क्षेत्र में व्यापक आप्रेशन किया जिसमें आईएसआईएल के अनेक आतंकी ढेर हो गए और इर मरने वालों में एक वरिष्ठ आतंकी कमांडर भी शमिल है।
पुलिस प्रमुख ज़ौबई ने बताया कि आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद संगठन के भीतर हड़कंप मच गया है क्योंकि इस आतंकी कमांडर को अबू बक्र अलबग़दादी का दाहिना हाथ कहा जाता था।
दूसरी ओर नैनवा प्रांत के चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सेना के युद्धक विमानों ने आईएसआईएल के ठिकानों पर बम्बारी की है जिसमें मरने वालों की संख्या 48 हो गई है।
मंगलवार की शाम मूसिल शहर के पश्चिम में स्थित वौवाबतुश्शाम नामक क्षेत्र पर होने वाले हमले में 48 आतंकी मारे गए और चालीस लोग घायल हो गए। घायलों में 14 आम नागरिक भी शामिल बताए जाते हैं।
29 अक्टूबर 2014 - 13:00
समाचार कोड: 647724
इराक़ी पुलिस ने घोषणा की है कि अलअंबार प्रांत में सेना की कार्यवाही में आतंकी संगठन आईएसआईएल का वरिष्ठ कमांडर भी मारा गया है जो संगठन के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी का दाहिना हाथ समझा जाता था।