आतंकी संगठन आईएसआईएल ने एक ताज़ा वीडियो जारी किया है जिसमें सीरिया-तुर्की सीमावर्ती क्षेत्र एनुल अरब या कूबानी में ब्रिटिश बंधक जान कैन्टली को दिखाया गया है। विडियो में यह दिखाया गया है कि जिस क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भीषण झड़पें हो रही थीं, विदेशी संचार माध्यमों की रिपोर्टों के विपरीत उस पर आईएसआईएल के आतंकियों का नियंत्रण हो गया है।
इस वीडियो में जान कैन्टले को दिखाया गया है कि आईएसआईएल के लड़ाके नगर में फैल गये हैं और झड़पें कई दिन पहले ही समाप्त हो गयीं जबकि कुर्द क्षेत्रों की रक्षा पर तैनात जवानों का कहना है कि झड़पें यथावत जारी हैं और कुर्द पीशमर्गा मीलिशिया के जवान शीघ्र ही अपने कुर्द साथियों की सहायता के लिए आने वाले हैं।
सोमवार को जारी होने वाले वीडियो में बताया गया है कि लगभग दो वर्षों से आईएसआईएल के क़ब्ज़े में बंद ब्रिटिश नागरिक जान कैन्टले का यह अंतिम वीडियो है। जान कैन्टले का नवंबर वर्ष 2012 में अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली के साथ अपहरण किया गया था। आईएसआईएल की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि जान कैन्टले एनुल अरब क्षेत्र की घटनाओं की रिपोर्टिंग कर रहा है और वह काला वस्त्र धारण किए हुए है। वीडियो में जान कैन्टले यह कहते हुए दिख रहा है कि वह सीरिया-तुर्की सीमा पर है जबकि उसके पीछे दूर से तुर्की का झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में खंडहर हो चुके नगर के चित्र दिखाए गये हैं और इसे आईएसआईएल के विमान से लिये गये चित्र के साथ मिलाया गया है। वीडियो और कैन्टले द्वारा बतायी गयी बातों से यह स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले बनाया गया था, क्योंकि आईएसआईएल के हाथ जो अमरीकी हथियार लगे वह घटना पिछले सप्ताह की है। वीडियो में आतंकियों के हाथ में हमरीकी हथियारह हैं
28 अक्टूबर 2014 - 14:11
समाचार कोड: 647483