आईएसआईएल के आतंकियों के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद ईज़दी समुदाय की लड़कियों ने उस स्थान पर पीशमर्गा मिलिशिया के हमलों की सराहना की है जहां उन्हें अपहरण करके रखा गया था क्योंकि वह उस घुटन के माहौल में रहने की क्षमता नहीं रखती थीं।
कुवैती पत्रिका अलअंबा ने रिपोर्ट दी है कि ईज़दी समुदाय की एक लड़की ने जिसने बताया कि एक दिन में तीस बार उससे बलात्कार किया गया। उक्त पीड़िता का कहना है कि उसका इतना भीषण रूप से यौन उत्पीड़न किया गया कि वह भीषण रोग में ग्रस्त हो गयी है।
उक्त लड़की का आईएसआईएल के आतंकियों ने भीषण यौन शोषण किया जिसका पश्चिमी इराक़ से अपहरण किया गया था। इस लड़की को भी उन बंदी लड़कियों के साथ रखा गया था जिनके साथ वही कुछ हुआ जो इस लड़की के साथ हुआ।
पीड़िता ने पीशमर्गा मिलिशिया को रोते हुए फ़ोन किया और उनसे गिड़गिड़ाते हुए कहा कि यदि आप लोगों को यह पता है कि हमें किस स्थान पर बंदी बनाकर रखा गया है तो आप उस बिल्डिंग पर अंधाधुंध हमला कर दें, क्योंकि वह जीना नहीं चाहती, मेरे साथ जो कुछ हुआ उसके बाद जीवन मेरे लिए कठिन हो गया है, पीड़िता यहां तक कहती है कि यदि उसे स्वतंत्रता मिल जाती है तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसका कहना था कि बहुत सी लड़कियों ने उसी दिन आत्म हत्या कर ली थी जिस दिन उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ।
इससे पूर्व ईज़दी समुदाय की एक लड़की करम ने बीबीसी से बात करते हुए अपनी आपबीती व दुखड़ा सुनाया था। करम का कहना था कि एक लड़की ने रोते और चिल्लाते हुए पीशमर्गा सैनिकों को फ़ोन किया और कहा कि यदि आप लोगों को यह पता है कि हमें किस स्थान पर बंदी बना कर रखा गय है तो कृपया करके आप उस स्थान पर हमला कर दें, इसके बाद जीने की कामना समाप्त हो गयी, मैं आत्महत्या करने जा रही हूं जबकि कुछ अन्य लड़कियों ने सुबह आत्महत्या कर ली है। पीड़िता ने गिडगिड़ाते हुए कहा कि अभी दोपहर नहीं हुई और मेरे साथ तीस बार बलात्कार हो चुका है, मुझमें टायलेट जाने की शक्ति नहीं है, कृपया हमारे ऊपर बमबारी कर दो।
पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र संघ ने बल दिया था कि हज़ारों की संख्या में ईज़दी समुदाय के लोगों का जनसंहार कर दिया गया और इस जनंसहार ने बोस्निया सरब्रेनिस्टा के जनसंहार की याद दिला दी। टीकाकारों का कहना है कि लगभग पांच हज़ार ईज़दी समुदाय के लोगों को आईएसआईएल ने गोलियों से भून दिया, और उन की पांच से सात हज़ार महिलाएं उनके क़ब्ज़े में हैं।
28 अक्टूबर 2014 - 14:05
समाचार कोड: 647480
कुवैती पत्रिका अलअंबा ने रिपोर्ट दी है कि ईज़दी समुदाय की एक लड़की ने जिसने बताया कि एक दिन में तीस बार उससे बलात्कार किया गया। उक्त पीड़िता का कहना है कि उसका इतना भीषण रूप से यौन उत्पीड़न किया गया कि वह भीषण रोग में ग्रस्त हो गयी है।