28 अक्टूबर 2014 - 13:40
शिया लड़कियों के स्कूल को विस्फोटित करने में विफलता

लेबनान के सुरक्षाबलों ने घोषणा की है कि लड़कियों के स्कूल में आत्मघाती विस्फोट करने से पहले एक महिला आत्मघाती को गिरफ़्तार कर लिया गया।

लेबनान के सुरक्षाबलों ने घोषणा की है कि लड़कियों के स्कूल में आत्मघाती विस्फोट करने से पहले एक महिला आत्मघाती को गिरफ़्तार कर लिया गया।
लेबनान के सुरक्षाबलों ने बताया है कि उस आत्मघाती महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया जो शीया बच्चियों के एक स्कूल में विस्फोट करने जा रही थी।  प्राप्त सूचना के अनुसार आईएसआईएल से संबन्ध रखने वाली एक आत्मघाती महिला, इस्लामी आवरण पहनकर लेबनान के बालबक नगर में शीया बच्चियों के एक स्कूल में विस्फोट करने के उद्देश्य से स्कूल में घुसना चाहती थी।
इस महिला की कुछ संदिग्ध गतिविधियों से सुरक्षा बलों को उसपर शक हो गया और उन्होंने उसे पकड़ लिया।  बाद में पता चला कि वह विस्फोटक पदार्थों से पूरे स्कूल को विस्फोटित करना चाहती थी।  इस महिला का संबन्ध आतंकवादी गुट आईएसआईएल से है।
ज्ञात रहे कि लेबनान के सुरक्षा बलों की ओर से यह घोषणा एसी स्थिति में की गई है कि कल ही हिज़बुल्लाह ने एक एसी आत्मघाती महिला को गिरफ़्तार किया है जो मुहर्रम के जुलूस में स्वयं को विस्फोटित करने के उद्देश्य से जुलूस में घुसने का प्रयास कर रही थी।  उल्लेखनीय है कि इसबार लेबनान में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बहुत कड़ा कर दिया गया है।