अमरीकी वित्त मंत्रालय ने वाशिंग्टन की ओर से मिस्र को 20 करोड़ डॉलर की सहायता दिए जाने की सूचना दी है।
अन्नशरा वेबसाइट ने अमरीकी वित्त मंत्री जैक लो के हवाले बताया कि वाशिंग्टन, मिस्री सरकार की कई परियोजनाओं को वित्तीय मदद देने का इरादा रखता है।
मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अपदस्थ किए जाने के बाद वाशिंग्टन ने अपनी सारी मदद मिस्र को रोक दी थी। हाल में अब्दुल फ़त्ताह सीसी के सत्ता में पहुंचने के बाद, अमरीकी कार्यवाही, सीसी का समर्थन करने के सूचक हैं जिन्होंने मुर्सी को अपदस्थ करने में बड़ी भूमिका निभायी थी। इससे पहले भी अमरीका ने सूचना दी थी कि उसने मिस्र को आतंकवाद से संघर्ष के लिए 10 अपाची हेलीकॉप्टर दिए हैं।
मध्यपूर्व में अमरीका के घटक अरब देश जिसमें सउदी अरब और संयुक्त अरब इमारात शामिल हैं, अब तक कई करोड़ डॉलर की मिस्र को मदद दे चुके हैं।
27 अक्टूबर 2014 - 19:22
समाचार कोड: 647291
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने वाशिंग्टन की ओर से मिस्र को 20 करोड़ डॉलर की सहायता दिए जाने की सूचना दी है।