27 अक्टूबर 2014 - 07:29
इस्राईली युद्ध मंत्री को धचका, नहीं मिले अमरीकी अधिकारी

अमरीका और इस्राईल के संबंध बड़े कठिन दौर से गुज़र रहे हैं। यह कहना है कि ज़ायोनी शासन के एक वरिष्ठ मंत्री का। ज़ायोनी मंत्री ने शनिवार को कहा कि अमरीका के साथ इस्राईल के संबंधों को पटरी पर लाना बहुत ज़रूरी है।

ज़ायोनी वित्त मंत्री यईर लपीद का यह बयान ऐसे समय आया है जब इससे एक दिन पहले ओबामा प्रशासन ने इस्राइली रक्षा मंत्री मूशे यालून के वरिष्ठ अमरीकी अधिकारियों से मिलने के अनुरोध को ठुकरा दिया।
व्हाइट हाउस और अमरीकी विदेश मंत्रालय ने इस्राईली रक्षा मंत्री के पांच दिवसीय अमरीकी दौरे पर अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुज़ेन राइस और विदेश मंत्री जॉन केरी से मिलने के अनुरोध को ठुकरा दिया। ओबामा प्रशासन मध्यपूर्व में शांति के प्रयास और ईरान के साथ परमाणु वार्ता के संबंध में अमरीकी विदेश मंत्री कैरी पर पर यालोन की अपमानजनक टिप्पणी से अभी तक आक्रोश में है।
यईर लपीद ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका के साथ संकट है कहा कि संबंधों का “ सम्मानजनक एवं ज़िम्मेदारी के साथ संचालन ज़रूरी है।”