सऊदी अरब के वरिष्ठ शीया धर्मगुरू शैख़ बाक़िरुन्निम्र से सहृदयता व्यक्त करने के लिए लेबनान की राजधानी बैरूत में एक कांफ़्रेंस आयोजित हुई जिसमें विभिन्न राजनैतिक व धार्मिक हस्तियों ने रियाज़ सरकार से शैख़ निम्र के मृत्युदंड को निरस्त करने की मांग की है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार कांफ़्रेंस में उपस्थित लोगों ने सऊदी अरब के दिखावटी न्यायालय के इस फ़ैसले का कड़े शब्दों में विरोध किया। उपस्थित लोगों का कहना है कि सऊदी सरकार को शैख़ निम्र के संबंध में सुनाये गये फ़ैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उपस्थित लोगों ने शैख़ निम्र के भरपूर समर्थन की घोषणा की।
इस कांफ़्रेंस में लेबनान के वरिष्ठ सुन्नी धर्म गुरू शैख़ माहिर हम्मूद ने सऊदी अरब सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजनैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए धार्मिक मान्यताओं का दुरुपयोग बुरी चीज़ है और जो आरोप उन लगाये गये हैं वह साबित नहीं हैं।
इस अवसर पर इस्लामी-अरब संघ के प्रमुख यहिया ग़ेदार ने अल आलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि जब तक यह आदेश उठा नहीं लिया जाता, हम अत्याचार ग्रस्त लोगों के साथ खड़े रहेंगे और साम्राज्यवादी शक्तियों के विरुद्ध आवाज़ें उठाते रहेंगे।
ज्ञात रहे कि लेबनान की राजधानी बैरूत में सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की सज़ाए मौत के विरुद्ध एक कांफ़्रेंस आयोजित हुई जिसमें सऊदी अरब, लेबनान, फ़िलिस्तीन, बहरैन सहित अनेक देशों के धर्मगुरू उपस्थित हुए।
23 अक्टूबर 2014 - 17:41
समाचार कोड: 646396